पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने क्रिसमस पर दी बधाई
दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही कई अन्य राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।
![]() |
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, "क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"
कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे के मद्देनजर दुनिया भर में कई पाबंदियों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा , "सभी को क्रिसमस की बधाई। हम ईसा मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं जिन्होंने सेवा , दया और नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया।"
प्रधानमंत्री ने चारों और सद्भाव बने रहने की कामना करते हुए आगे कहा , "सभी स्वस्थ एवं समृद्ध रहें। चारों ओर सद्भाव रहें।"
Christmas greetings to everyone! We recall the life and noble teachings of Jesus Christ, which placed topmost emphasis on service, kindness and humility. May everyone be healthy and prosperous. May there be harmony all around.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रिसमस की बधाई देते हुए ट्वीट किया , "क्रिसमस की शुभकामनाएं । दया, शांति, प्रेम और सद्भाव के गुण हमेशा कायम रहे। क्रिसमस की बधाई।"
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा , "ईश्वर का दिव्य प्रेम आपके घर को स्वर्ग का एक टुकड़ा बनाने के लिए उतरे। मैं कामना करता हूं कि इस क्रिसमस पर आप सभी को अपने जीवन के हर क्षेत्र में शांति और समृद्धि मिले। क्रिसमस की बधाई।"
इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभी को बधाई दी है । उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- ‘सभी को क्रिसमस की बधाई. सभी के स्वास्थ्य, खुशियां और भाईचारे की कामना करते हैं।
Christmas greetings to everyone!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2021
Wishing you all health, happiness and harmony. pic.twitter.com/rSk08ronxd
क्रिसमस का त्योहार दुनिया के अधिकांश हिस्से में यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है । यूरोपीय देशों में लोग इस दिन जुलूस निकालते हैं, जहां यीशु की झांकियां प्रदर्शित की जाती है ।
| Tweet![]() |