गणतंत्र दिवस : गर्व भरे वे 34 सेकेंड

Last Updated 27 Jan 2021 04:17:27 AM IST

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान वह पल भी आया, जब मंगलवार की सुबह राजपथ पर पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने दम दिखाया।




लड़ाकू विमान राफेल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर भारतवासी के लिए वह 34 सेकेंड गौरव से भरे क्षण थे। राफेल एयरक्राफ्ट को स्क्वॉड्रन लीडर किस्लय कांत के साथ शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह उड़ा रहे थे। राफेल ने 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। राफेल कुछ महीने पहले ही भारतीय वायु सेना का हिस्सा बना है।

राफेल लड़ाकू विमान ने फ्लाइ पास्ट के अंत में अपने करतब दिखाया। राफेल के साथ मिग-29 और दो जगुआर विमान भी नजर आए। राफेल ने इस बार र्वटकिल चार्ली फॉम्रेशन में अपना दम दिखाया। राजपथ पर मौजूद एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अनुसार युद्ध स्थल पर लड़ाकू  विमान दुश्मनों का सफाया करने के साथ-साथ खुद को बचाने के भी प्रयास करते हैं। हर पायलट अपने विमान को बचाने के लिए कई तरह के करतब दिखाता है, ताकि दुश्मन उस पर सीधा निशाना न लगा सके। इसी में एक करतब को र्वटकिल चार्ली फॉर्मेशन कहते हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment