देश में कोरोना के 47638 नए मामले, 670 मौतें

Last Updated 06 Nov 2020 11:13:59 AM IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 47,638 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 84,11,724 हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। कुल मामलों में से 5,20,773 फिलहाल सक्रिय हैं, जबकि 77,65,966 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 670 मौतें हुईं जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,24,985 हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, रिकवरी रेट 92.32 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, गुरुवार को भारत में 11,64,648 सैंपल की जांच हुई, जिसके बाद जांच की संख्या 10,77,28,088 हो गई।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे प्रभावित राज्य है। यहां अब तक कोरोना वायरस के 17,03,444 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 44,804 मौतें हुई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

दिल्ली में गुरुवार को 6,715 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या राष्ट्रीय राजधानी में 4,16,653 हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 12.84 फीसदी है।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment