आपातकाल की बरसी पर मोदी का ट्वीट, लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को नहीं भूलेगा देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लागों को देश कभी नहीं भूल पाएगा।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) |
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन। ’’
उन्होंने कहा कि उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।
आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन! उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। pic.twitter.com/jlQVJQVrsX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2020
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधनियाकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की।’’
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट किए और कहा, ‘‘आज का दिन कांग्रेस के निहायत अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ दी गई कुर्बानियों को याद करने का है। यह विरासत आज भी कांग्रेस में जारी है। नई पीढ़ियों को इससे सही सीख लेनी चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार देश की जनता ने 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ भारी मतदान किया और इंदिरा गांधी को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही पहली बार केंद्र की सत्ता में एक गैर कांग्रेसी सरकार बनी।’’
प्रसाद ने आपातकाल के उस दौर को याद किया और बताया कि कैसे जेपी आंदोलन में एक राजनीतिक कार्यकर्ता क तौर पर उन्होंने बिहार में भागीदारी की थी और आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
| Tweet![]() |