प्रियंका गांधी बोलीं, भाजपा सरकार में यूपी सचिवालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा

Last Updated 16 Jun 2020 12:40:16 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पशुधन मामले को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सचिवालय में भ्रष्टाचार से संबंधित एक खबर के उल्लेख के साथ योगी सरकार पर प्रहार किया और कहा कि अब साबित हो रहा है कि राज्य का सबसे बड़ा दफ्तर यानी सचिवालय भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

वाड्रा ने ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी। प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। क्या मंत्रियों और मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है। यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।



इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा भवन के चित्र के साथ एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि कभी फर्जी नियुक्ति तो कभी फर्जी प्रवेश पास बनने को लेकर विवादों में रहने वाले सचिवालय में इस बार सहायक समीक्षा अधिकारी तथा संविदा कर्मचारी की मदद से सचिवालय के एक कमरे को पशुपालन विभाग का दफ्तर बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जालसाज कमरे के बाहर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक का बोर्ड लगाकर घपला करते रहे।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment