मोदी ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को किया नमन
Last Updated 01 Oct 2019 09:53:33 AM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
![]() प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो) |
मोदी ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नवरात्रि की तृतीया पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का चरण वंदन। मां चंद्रघंटा हम सबका कल्याण करने के साथ जीवन में शांति प्रदान करें।’’
नवरात्रि की तृतीया पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का चरण वंदन। मां चंद्रघंटा हम सबका कल्याण करने के साथ जीवन में शांति प्रदान करें। pic.twitter.com/lcoukHBTmD
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2019
गौरतलब है कि रविवार से शुरू हुआ नवरात्रि पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
| Tweet![]() |