जेटली की आवाज अब संसद में नहीं गूंजेगी, उनकी याद आएगी: राहुल

Last Updated 25 Aug 2019 04:32:36 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आवाज अब पवित्र संसद में नहीं गूंजेगी, लेकिन उनकी कमी हमेशा खलेगी।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी

66 वर्षीय अरुण जेटली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।       

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जेटली की पत्नी संगीता को भेजे शोक संदेश में कहा कि जेटली ने अपने चार दशक के शानदार करियर में राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है।       

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि चूंकि उनकी आवाज पवित्र संसद में नहीं गूंजेगी, लेकिन हमें हमेशा उनकी याद आएगी।

    

उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत और इस दुख को सहने की शक्ति दे।     

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment