पुलवामा में आतंकियों ने महिला की गोली मारकर हत्या की
Last Updated 05 Jun 2019 12:14:37 PM IST
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
![]() पुलवामा में आतंकियों ने महिला की गोली मारकर हत्या की |
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला और एक पुरुष पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घायल पुरुष को अस्पताल ले जाया गया।’’
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नगीना बानो के तौर पर हुई है।
बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
| Tweet![]() |