कुमारस्वामी ने फोड़ा ऑडियो बम, कहा- विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे येदियुरप्पा

Last Updated 08 Feb 2019 11:46:17 AM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दो ऑडियो क्लिप जारी किए जिनमें भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा, जद(एस) विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।


कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी

साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी सरकार गिराना चाहती है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जानकारी में हो रहा है।     

हालांकि, येदियुरप्पा ने ऑडियो क्लिप को ‘फर्जी’ बताते हुए दावों को खारिज किया है।     

कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश होने से पहले बेहद जल्दबाजी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कुमारस्वामी ने दोनों ऑडियो क्लिप जारी किए।     

उन्होंने दावा किया कि दोनों क्लिप में येदियुरप्पा, जद(एस) विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।     

कुमारस्वामी ने दावा किया कि येदियुरप्पा ने नागन गौड़ा के पुत्र शरण गौड़ा को शुक्रवार तड़के फोन कर उनके पिता को लुभाने का प्रयास किया।     

मोदी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की जानकारी के बगैर ऐसा करना संभव नहीं है।’’     

सत्तारूढ गठबंधन कांग्रेस-जद(एस), भाजपा पर लगातार उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि भाजपा हमेशा इन आरोपों से इंकार करती रही है।

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment