अमित शाह की सेहत में सुधार, भाजपा नेताओं ने AIIMS में की मुलाकात

Last Updated 17 Jan 2019 02:43:54 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सेहत ठीक है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पार्टी ने गुरूवार को यह जानकारी दी।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

शाह को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। शाह (54) को यहां बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था और उनका अभी संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दिन में एम्स जाकर शाह से मुलाकात करेंगे।

एम्स सूत्रों के अनुसार, शाह की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बलूनी ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी का स्वास्थ्य सुधर रहा है। उन्हें एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"



भाजपा ने ट्वीट कर कहा, "डॉक्टरों ने सुबह उनका चेक-अप किया और बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सभी को शुभकामनाओं और ढेर सारे संदेशों के लिए धन्यवाद। हम आपके स्नेह से अभिभूत हैं।"

इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां उन्हें पल्मनेरी मेडिसीन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था।

प्रसाद बुधवार को रात करीब आठ बजे अस्पताल आए थे।


 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment