महाराष्ट्र: नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर बेहोश

Last Updated 07 Dec 2018 03:20:38 PM IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक समारोह के दौरान मंच पर ही बेहोश होकर गिर गए।


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

यह घटना तब हुई जब वह महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ (एमपीकेवी) कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय गान के लिए अन्य गणमान्य लोगों के साथ खड़े हुए थे।

गडकरी ने अचानक असहज महसूस करने लगे और अपना संतुलन खोकर मंच पर गिर पड़े।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव और कुछ अन्य नेता उन्हें गिरने से बचाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। उन्होंने गडकरी की उठने में मदद की।

उन्हें तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई।

गडकरी ने बाद में ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘शुगर कम हो जाने से उनकी तबियत हल्की खराब हो गई थी। मुझे डॉक्टर के पास ले जाया गया और मैं अब ठीक हूं। मैं सभी शुभचिंतकों को आभार व्यक्त करता हूं।’’

केन्द्रीय मंत्री अपने आगे के निर्धारित कार्यक्रम और साई बाबा के दर्शन के लिए रवाना हो गये हैं।

 

आईएएनएस/वार्ता
अहमदनगर (महाराष्ट्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment