राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी

Last Updated 15 Nov 2018 11:35:32 AM IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी।


झारखंड स्थापना दिवस: राष्ट्रपति, PM ने की दी बधाई (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। राज्य विशाल प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति से भरपूर है जिस पर हम सभी को गर्व है। आने वाले दिनों में झारखंड और भी मजबूत हो।"


झारखंड अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है।



प्रधानमंत्री ने राज्य को बधाई देते हुए राज्य के विकास की कामना की। उन्होंने कहा, "झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से यह राज्य आने वाले वषों में विकास और गौरव की नई ऊंचाईयां छुए।"
 

आईएएनएस
शिमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment