बिहार में कोहरा छाये रहने की संभावना

Last Updated 27 Nov 2015 06:44:55 PM IST

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में कोहरा छाने की संभावना है जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है.


बिहार में कोहरा छाये रहने की संभावना

रात का तापमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में सामान्य से काफी नीचे रहा.

जबकि पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेा, सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, कोंकण, गोवा, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा.

इसके अलावा मराठवाडा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, पंजाब,   राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तापमान सामान्य से ऊपर रहा.

पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे कम तापमान 8़ 0 डिग्री दर्ज किया गया.पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार के अधिकतर हिस्सों में तथा हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर,
तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े.

गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा.

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment