राष्ट्रपति प्रणब ने 56 जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों पर लगाई मुहर

Last Updated 25 Jan 2015 06:11:05 PM IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2014 के लिए जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों की श्रेणी में चुने गए 56 लोगों के नाम पर मुहर लगा दी है.




जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों पर लगी मुहर (फाइल फोटो)

इन पदकों के लिए चुने गए चार लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 17 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 35 लोगों को जीवन रक्षा पदक दिए जाने हैं.जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2014 की सूची में जिन 56 लोगों के नाम हैं, उनमें से 27 लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है.

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार के विजेताओं के नाम हैं: उत्तराखंड के जयेंद्र प्रसाद (मरणोपरांत), झारखंड के बलराम कुमार (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के नित्यानंद गुप्ता(मरणोपरांत),  उत्तर प्रदेश के कुमार आर्यन राज शुक्ला (मरणोपरांत).

उत्तम जीवन रक्षा पदक

मिजोरम के कुमार मेसक रेम्नालांग्का (मरणोपरांत), उत्तराखंड के नंद राम (मरणोपरांत), असम से बिभूति रॉय (मरणोपरांत), उत्तरप्रदेश के सर्वेश कुमार (मरणोपरांत), केरल के जोमोन पीजी (मरणोपरांत), उत्तराखंड के अजय लाल (मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर के भीम सिंह (मरणोपरांत), हरियाणा के सतीश कुमार (मरणोपरांत), आंध्रप्रदेश केके विनयगन (मरणोपरांत), कर्नाटक के बसवाराज यरागट्टी (मरणोपरांत).

झारखंड के संतोष कुमार पासवान (मरणोपरांत), उत्तरप्रदेश के संजीव कुमार (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के पवार शशिकांत रमेश (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के अहिराव गणेश (मरणोपरांत), नागालैंड के एल एम चाचेई (मरणोपरांत), उत्तरप्रदेश के इमरान खान (मरणोपरांत), मध्यप्रदेश के अनूप सिंह ठाकुर.

छत्तीसगढ़ के अमर सिंह र्कुे, छत्तीसगढ़ के जीशान मेमन, जम्मू-कश्मीर के विवेक कुमार, जम्मू-कश्मीर के गुलाम नबी भट्ट, जम्मू-कश्मीर के मेहराज-उद-दिन भट्ट, केरल के केसी मैथ्यू, मध्यप्रदेश के अब्दुल हनीफ, महाराष्ट्र के जितेश मधुकर काले, मिजोरम के जीरोम दोहमिंगथांगा, मिजोरम के लालनुंमाविया, राजस्थान के कुमार अभिषेक सिंह, अंडमान और निकोबार के अब्दुल हामिद.

हिमाचल प्रदेश के शिल्पा शर्मा, दिल्ली की माहिका गुप्ता, केरल के कुमार सुबिन मैथ्यू, केरल के कुमार अखिल बीजू, केरल के कुमार यदुकृष्णन वीएस, केरल के कुमार राहुल टीएल, मध्यप्रदेश के कुमार सौरभ चंदेल, मणिपुर की खरीबम गुनीचंद देवी, उत्तर प्रदेश की मौसमी कश्यप (मरणोपरांत), मिजोरम के रेम्लाहरूएत्लुआंगी.

मिजोरम से मलसाव्मत्लुआंगी (मरणोपरांत), मिजोरम से हनी नगुरदिनथारी, उत्तरप्रदेश के कुमार सुजीत यादव (मरणोपरांत), उत्तरप्रदेश के कुमार अवधेश तिवारी (मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर से स्टांजिन पदमा, राजस्थान से विजय कुमार शर्मा, राजस्थान से पंकज शर्मा, कर्नाटक से एस एम कुमारस्वामी (मरणोपरांत), दिल्ली से विजय कुमार सिंह (मरणोपरांत), केरल से शाजू पीपी, ओडिशा के धीरेन सबर (मरणोपरांत), तमिलनाडु के के.आर. संतोष कुमार, महाराष्ट्र के शांताराम सांखे.

जीवन रक्षक पदक श्रेणी के पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिए जाते हैं, जिसने मानवीय प्रकृति का कोई उत्कृष्ट कार्य करके किसी व्यक्ति का जीवन बचाया हो. ये पुरस्कार तीन वर्गो के तहत दिए जाते हैं- सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक. यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिए जाते हैं.

इस पुरस्कार के तहत पुरस्कृत व्यक्ति को मेडल, गृहमंत्री के हस्ताक्षर वाला प्रमाणपत्र और एकमुश्त आर्थिक राशि का डिमांड ड्राफ्ट दिया जाता है। विजेता को यह पुरस्कार उसके अपने राज्य की सरकार के द्वारा दिया जाता है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment