केन्या में हिंसा 24 लोग मारे गए

Last Updated 21 Apr 2009 07:26:40 PM IST


नैरोबी। मध्य केन्या के एक कस्बे में रहने वालों और एक प्रतिबंधित सम्प्रदाय के सदस्यों के बीच रात को हुई हिंसा में 24 लोग मारे गए। उप पुलिस प्रवक्ता चार्ल्स ओविनो ने बताया कि कराटिना कस्बे के निवासियों और प्रतिबंधित मुंगिकी सम्प्रदाय के लोगों के बीच टकराव होता रहता है क्योंकि वह स्थानीय लोगों से फिरौती वसूल करते थे। ओविनो ने कहा कि मारे गए अधिकतर लोग मुंगिकी सम्प्रदाय के हैं। सरकार ने वर्ष 2002 में मुंगिकी संप्रदाय पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन गिरोह ने जबरन वसूली का सिलसिला जारी रखा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment