Happy Navratri Day 8 Wishes: आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शेयर करें शुभकामना संदेश

Last Updated 16 Apr 2024 07:44:07 AM IST

Happy Navratri Day 8 Wishes: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शक्ति की आराधना के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। दुर्गा पूजा का त्यौहार 10 दिनों तक चलता है जिसमें देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की 9 दिनों तक पूजा की जाती है।


Happy Navratri Day 8 Wishes : नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी, आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है। मां गौरी का रंग दूध के समान श्वेत और अमोघ फलदायिनी हैं। दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास शुभकामना संदेश जिन्हें आप अपने परिजनों और दोस्तों को भेजकर उन्हें दुर्गा अष्टमी की बधाई दे सकते हैं।

Happy durga ashtami wishes in hindi

हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना,
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

मिलता है सच्चा सुख केवल, मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!


सरस्वती का हाथ हो, माँ गौरी का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!
दुर्गा अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!


आया है माँ दुर्गा का त्यौहार, माँ आप और आपके परिवार,
पर सदा अपनी कृपा बनाये रखे, यही है दुआ हमारी।
दुर्गा अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!


माँ की आराधना का ये पर्व है,
माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है।
दुर्गा अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!


आपको दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर बहुत-बहुत बधाई!

क्या है पापी क्या है घमंडी, माँ के दर पर सभी शीश झुकाते,
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया, झोली भरके सभी है जाते।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई!


माता आयी हैं, खुशियों के भंडार लायी हैं, सच्चे दिल से तो मांग कर देखो,
माँ की तरफ से कभी ना नहीं होगी, तो प्रेम से बोलो जय माता दी।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई!

जगत पालन हार हैं माँ, मुक्ति का धाम हैं माँ,
हमारी भक्ति के आधार हैं माँ,
हम सब की रक्षा की अवतार हैं माँ, जय माता दी।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार,
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार,
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार!
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई!

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी ओर से दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

चांद की चांदनी, बसंत की बहार, फूलो की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार!
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!


पग पग में फूल खिले, ख़ुशी आप सबको इतनी मिले,
कभी न हो दुखों का सामना, दुर्गा अष्टमी की आपको शुभकामनाएं!


माँ दुर्गा से सभी की सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना करता हूँ,
देवी के कदम आपके घर में आएं, आप खुशहाली से नहायें
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

नव दीप जले, नव फूल खिले, रोज़ मां का आशीर्वाद मिले,
इस दुर्गा अष्टमी पर आपको वो सब मिले, जो आपका दिल चाहे।
हैप्पी दुर्गा अष्टमी!

मां की शक्ति का वास हो, संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख शांति का वास हो, जय माता दी।
हैप्पी दुर्गा अष्टमी!

लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!


सारा जहान है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर युग में मुनि ज्ञानी देते सबको यह उपदेश,
जो माँ दुर्गा का मनन मन से करे उसके कटे सब कलेश।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

जननी है वो, तो वो ही काली,
सुनती सभी की फरियाद,
दर पे उसके ना रहता, किसी का दामन खाली।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!


देवी दुर्गा आपको और आपके परिवार को नाम, प्रसिद्धि, सफलता और आनंद प्रदान करें।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!


 

 

 

 

 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment