नेपाल के कर्णाली प्रांत में खाई में गिरी जीप, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

Last Updated 25 Oct 2025 12:21:04 PM IST

नेपाल के कर्णाली प्रांत में 18 यात्रियों को लेकर जा रही एक जीप करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


यह दुर्घटना शुक्रवार रात को रुकुम पश्चिम जिले के बाफिकोट स्थित झरमारे इलाके में हुई । यह वाहन मुसिकोट के खलंगा से आठबिसकोट नगरपालिका के स्यालिखाड़ी क्षेत्र की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि प्ररंभिक जांच से पता चलता है कि घटना अधिक गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई है।

पुलिस के अनुसार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ितों की उम्र 15 से 30 साल के बीच थी।

इस दुर्घटना में घायल हुए 10 अन्य लोगों का उपचार रुकुम जिला अस्पताल में जारी है।
 

भाषा
काठमांडू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment