Surya Grahan 2024 : नियाग्रा फॉल्स में सूर्य ग्रहण देखने के लिए 10 लाख पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद

Last Updated 31 Mar 2024 09:58:40 AM IST

Surya Grahan 2024 : कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र (Niagara Falls) सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुट गया है।


सूर्य ग्रहण

इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। कनाडा के इस प्रांत में 1979 के बाद यह पहला सूर्य ग्रहण होगा।

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) देखने के लिए नियाग्रा फॉल्स को सबसे अच्छे स्थानों में एक घोषित किया है।

नियाग्रा फॉल्स के मेयर जिम डियोडाटी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के दौरान शहर में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आएंगे।

नियाग्रा के स्थानीय निकाय ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

इस दिन के लिए आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा की गई है, जिसमें कहा गया कि भयंकर यातायात जाम, आपातकालीन सेवाओं की भारी मांग और मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा।

कब लगता है सर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024)

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब लगता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है।

चंद्रमा सूर्य को पूर्णता या आंशिक रूप से ढक लेता है।

पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य पर काली छाया दिखाई देती है।

एक तरह से कहे तो चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ रही होती है।

समयलाइव डेस्क/एपी
नियाग्रा फॉल्स


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment