रूस ने किया परमाणु हमले का अभ्यास
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के सामरिक परमाणु बल के अभ्यास का बुधवार को निरीक्षण किया जिसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण आदि शामिल थे। क्रेमलिन ने इस आशय की जानकारी दी।
![]() रूस ने किया परमाणु हमले का अभ्यास |
यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में रूस के इस अभ्यास को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
रूस के रक्षा मंत्री सेग्रेई शोईगु ने पुतिन को बताया कि रूस पर परमाणु हमला होने की स्थिति में उसके (रूस) द्वारा ‘बड़े पैमाने पर परमाणु हमला’ करने का अभ्यास किया गया।
इस अभ्यास से पहले पुतिन ने रूसी सीमा पर हमलों के जवाब में ‘हर संभव कदम उठाने’ के लिए तैयार होने की बात कही थी।
रूस का यह परमाणु अभ्यास यूक्रेन द्वारा रेडियोएक्टिव उपकरण ‘डर्टी बम’ विस्फोट करने के कथित प्रयासों को लेकर मास्को की चेतावनी के बीच हुआ है।
कोई परमाणु विकल्प न अपनाए
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सग्रेई शोइगु से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से निकाला जाना चाहिए और किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए।
रूस और यूक्रेन में बढती शत्रुता के बीच रूस के रक्षामंत्री की पहल पर बातचीत की गई।
| Tweet![]() |