श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 3 की मौत, 55,000 लोग प्रभावित

Last Updated 16 Oct 2022 12:22:59 PM IST

श्रीलंका में पिछले 72 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई है और 13,902 घरों के 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।


श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन से 3 की मौत, 55,000 से अधिक लोग प्रभावित

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के हवाले से बताया कि बारिश का मौसम बुधवार तक जारी रहेगा।

इस बीच, सिंचाई निदेशक (जल विज्ञान) एस.पी.सी. सुगीश्वर ने कहा कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा।

डीएमसी ने रविवार को कहा कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए छह जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी को बढ़ा दिया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि मौजूदा भारी बारिश देश के पास इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन (आईटीसीजेड) के प्रभाव के कारण हो रही है।

आईएएनएस
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment