रूस ने कीव से सैनिकों को हटाना शुरू किया!

Last Updated 30 Mar 2022 03:13:28 AM IST

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने दावा किया है कि रूस की सेना की ‘कुछ इकाइयां’ राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्नीहीव से युद्ध के मैदानों से हट रही हैं।


रूस ने कीव से सैनिकों को हटाना शुरू किया!

अमेरिका ने भी कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव और कुछ अन्य शहरों के आसपास सैनिकों की संख्या को कम करने का रूस का निर्णय युद्ध में उसकी रणनीति में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है और भविष्य में दुश्मनी को काफी कम करने के संकेत देता है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक रूस, यूक्रेनी राजधानी कीव के आसपास से रूसी बटालियन सामरिक समूह  सहित कुछ सैनिकों को वापस लेना शुरू कर रहा है।

रूस का यह कदम मंगलवार को इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के दौरान सामने आया है।

रूस के उप रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फोमिन ने कहा कि युद्ध समाप्त किए जाने के मकसद से जारी वार्ता में ‘विश्वास बढ़ाने के लिए’ मास्को ने कीव और चेर्नीहीव के पास अभियान में ‘मौलिक रूप से कटौती’ करने का फैसला किया है।

रूसी बल कीव और चेर्नीहीव की दिशा में सैन्य गतिविधियों में कटौती करेंगे।

एजेंसियां
कीव/मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment