रूस में 24 घंटों में कोविड-19 के रिकॉर्ड 41,335 के मामले आए

Last Updated 06 Nov 2021 10:57:07 PM IST

रूस के आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 41,335 के रिकॉर्ड दैनिक कोविड-19 मामलों की सूचना मिली, जिससे कुल मामले 87,55,930 हो गए हैं।


रूस में 24 घंटों में कोविड-19 के रिकॉर्ड 41,335 के मामले आए

और 1,188 मौतों के साथ कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,45,635 हो गई है, जबकि 29,201 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों का आंकड़ा 75,35,172 हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी मॉस्को में पिछले 24 घंटों में 6,880 नए मामले दर्ज किए हैं, जिससे राजधानी में कुल मामले 18,56,649 हो गए हैं।

शुक्रवार तक 6 करोड़ से अधिक रूसी नागरिकों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली थी और उनमें से 5.7 करोड़ से अधिक को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।



शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि देश में हर्ड इम्यूनिटी का स्तर 48 फीसदी है।

आईएएनएस
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment