प्रियंका राधाकृष्णन बनीं न्यूजीलैंड में पहली भारतवंशी मंत्री
Last Updated 03 Nov 2020 04:32:33 AM IST
प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं।
![]() प्रियंका राधाकृष्णन |
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें प्रियंका भी शामिल हैं।
चेन्नई में जन्मी प्रियंका (41) ने स्कूल तक सिंगापुर में पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड गईं।
उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों जैसे लोगों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती थीं।
| Tweet![]() |