विलियम कालिन, ग्रेग सेमेंजा और पीटर रैटक्लिफ को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

Last Updated 07 Oct 2019 04:10:01 PM IST

अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं विलियम कालिन और ग्रेग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ ने सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता।


नोबेल असेंबली ने कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं को यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया है।      

ज्यूरी ने कहा, ‘‘उन्होंने (अनुसंधानकर्ताओं) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सीजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं।’’     

इसने कहा, ‘‘इस खोज ने एनीमिया, कैंसर और अन्य कई रोगों से लड़ने के लिए नयी रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त किया है।’’    
 

एएफपी
स्टॉकहोम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment