भारत को मिलेंगे 24 एमएच 60 आरसी हॉक हेलीकॉप्टर

Last Updated 04 Apr 2019 06:19:28 AM IST

अमेरिका ने 2.6 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर भारत को 24 बहुउपयोगी एमएच 60 ‘आर’ सी हॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।




भारत को मिलेंगे 24 एमएच 60 आरसी हॉक हेलीकॉप्टर

हिन्द महासागर में चीन के अपनी मौजूदगी बढ़ाने के बीच यह हेलीकॉप्टर सतह और पनडुब्बीभेदी युद्धक अभियानों में भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाएंगे। लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। यह हेलीकॉप्टर समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी है।

एमएच 60आर सी हॉक हेलीकॉप्टर भारत के पुराने हो चुके ब्रिटेन निर्मित सी किंग हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे। ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को अमेरिकी संसद को सूचित किया कि उसने 24 एमएच-60आर बहु उपयोगी हेलीकॉप्टरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

यह हेलीकॉप्टर भारतीय रक्षा बलों को सतह और पनडुब्बी भेदी युद्धक अभियानों को सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे। यह हेलीकॉप्टर फ्रिगेट, विध्वंसक पोतों, क्रूजर और विमान वाहक पोतों से संचालित किए जा सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कांग्रेस को बताया, इस प्रस्तावित बिक्री की मदद से भारत और अमेरिका के सामरिक संबंध मजबूत होंगे जिससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। उसने कहा, इन हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत 2.6 अरब डॉलर होगी।

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment