दुनिया नये शीतयुद्ध में पहुंच गयी है: रूसी प्रधानमंत्री

Last Updated 13 Feb 2016 07:41:45 PM IST

रूस के प्रधानमत्री दमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस और पश्चिम के बीच तनाव ने दुनिया को नये शीतयुद्ध में पहुंचा दिया है.




रूस के प्रधानमत्री दमित्री मेदवेदेव


     
यूक्रेन संघर्ष और सीरिया के शासन का रूस द्वारा समर्थन करने को लेकर उत्पन्न तनाव के बीच मेदवेदेव ने कहा, ‘‘जो कुछ भी बचा खुचा है वह है रूस के खिलाफ नाटो की गैरदोस्ताना नीति.’’
     
उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इसे और स्पष्ट ढंग से कह सकते हैं: हम फिसलकर शीतयुद्ध के नये काल में पहुंच गये हैं.’’
     
उन्होंने कहा, ‘‘करीब करीब हर रोज हमपर नाटो या यूरोप या अमेरिका या अन्य देशों को भयावह धमकियां देने का आरोप लगाया जाता है.’’
     
मेदवेदेव ने शीतयुद्ध के समापन के बाद पूर्व सोवियत संघ शासित पूर्वी यूरोप में नाटो के प्रसार और यूरोपीय संघ के बढ़ते प्रभाव की आलोचना की.
     
उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय नेता सोचते थे कि यूरोप के एक ओर यानी यूरोपीय संघ के बाहरी हिस्सों में मित्रों की तथाकथित मंडली बनाना सुरक्षा की गारंटी हो सकती है लेकिन नतीजा क्या है? मित्रों की मंडली नहीं बल्कि अलग थलग पड़ जाने वालों मंडली बन गयी’’
     
उन्होंने कहा कि विश्वास पैदा करना मुश्किल है लेकिन हमें शुरूआत करनी होगी.

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment