| ||||
गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में स्थापित करें इस रंग की मूर्ति, बप्पा लाएंगे सुख समृद्धि | ||||
![]() | |
|
इस वर्ष गणेश चतुर्थी की शुरुआत 31 अगस्त यानी बुधवार से होने जा रही है।
बुधवार को घरों में भगवान गणपति विघ्नहर्ता के रूप में विराजेंगे। घर में गणपति स्थापना के लिए कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है, जिनका उल्लेख शास्त्रों में भी किया गया है। माना जाता है कि नियमानुसार भगवान गणपति का पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
घर में भगवान गणपति की स्थापना करने के लिए उनकी प्रतिमा के संबंध में कुछ खास नियम होते है। इसमें प्रतिमा का डिजाइन, रंग, सूंड का आकार, दिशा आदि काफी अहम होता है।
गणेश जी की पूजा अगर इन सभी बातों का ध्यान रखकर की जाए तो घर में सुख समृद्धि और धन वैभव की कमी नहीं होती है।
गुलाबी रंग के गणेश जी
अगर भक्त घर में गुलाबी रंग के गणेश जी की मूर्ति स्थापना करता है तो उसके घर में आर्थिक वैभव बरकरार रहता है। प्रथम पूजनीय गणेश जी की आराधना करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
सफेद रंग के गणेश जी रखने की है अलग अहमियत
घर में पूजन के लिए सफेद रंग के गणेश जी की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। इनकी स्थापना से घर में सुख समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार भी सफेद रंग के गणपति जी को घर में विराजमान करना शुभ व पवित्र होता है। सफेद रंग के गणेश जी की स्थापना से घर में शांति का वास होता है।
सिंदूरी रंग के गणपति
घर में सिंदूरी रंग के गणपति की स्थापना करने से बाधाएं दूर होती है। गणेश जी के पूजन से अटके काम पूरे होते है। घर में सिंदूरी रंग के गणेश जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते है।
|