Aaj Ka Rashifal, Thursday, June 26, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 26 जून, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, June 26, 2025: आज 26 जून 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : सगे-संबंधियों के बीच मधुर व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।
कर्क : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
कन्या : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल व सकुशल पूति करने में सक्षम होंगे।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ होगा।
कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।
मीन : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है।
| Tweet![]() |