Aaj Ka Rashifal 17 April: जानिए बुधवार, 24 अप्रैल, 2024 का राशिफल, मीन राशि वालों के लिए खास दिन

Last Updated 24 Apr 2024 07:37:45 AM IST

Aaj Ka Rashifal 17 April: आज बुधवार का दिन आपके लिए है खास। जानिए आज बुधवार, 24 अप्रैल, 2024 का राशिफल। बता दें कि मीन राशि वालों के लिए खास दिन।


राशिफल

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय हानि की आशंका है।

बृषभ : अत्याधिक घरेलू जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सगे-संबंधियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी किंतु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी।

सिंह : आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सगे-संबंधियोें के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित हों।

कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।

तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।

वृश्चिक : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित हैं। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।

धनु : नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।

मकर : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

कुंभ : कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधियों के बीच छवि खराब हो सकती है। जीवन साथी का ध्यान रखें।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment