बुधवार, 22 सितम्बर, 2021

Last Updated 22 Sep 2021 06:34:25 AM IST

जानिए आज बुधवार, 22 सितम्बर, 2021 का राशिफल


बुधवार, 22 सितम्बर, 2021

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। ईश्वरीय आस्था से उत्साहित होंगे। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें तथा
अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।              
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।  अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पूरा दिन ईश्वरीय
आस्था में केंद्रित होगा।               
मिथुन : देवी की अराधना से समस्याओं का निदान होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचार त्यागें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।                  
कर्क : निकट संबंधों में वाणी पर संयम रखें। देवी की आराधना में आपका मन केंद्रित होगा। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। परिजनों के
सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा।  
सिंह : देवी की अैराधना से उत्साह का संचार होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों के सान्निध्य से मन में उत्साह
का संचार होगा।         
कन्या : विषम परिस्थिति में स्वयं पर परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। जीवन साथी
का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।             
तुला : अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पुरानी बातों को भूल नई शुरुआत करने का बेहतर अवसर है। मां दुर्गा की आराधना से संबंधों में सुधार होगा। दाम्पत्य
जीवन में कटुता खत्म होने के आसार बनेंगे।
वृश्चिक : परिजनों का सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। अपनी दिनचर्या को थोड़ा धार्मिक व अध्यात्मिकता की ओर केंद्रित करें। इस समय थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी ख्याल रखें और
फलहार करने की चेष्ठा करें।           
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। ईरीय आस्था में केंद्रित होंगे।  आकस्मिक कुछ लाभकारी आसार बनेंगे। भावनात्मक अभिव्याक्ति से संबंधों में
आपकी अच्छी छबि बनेगी।                 
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूरे परिवार में धार्मिक क्रिया-कलापों का दिन होगा। परिजनों
के सान्निध्य से उत्साहित रहेंगे।            
कुंभ : आपका मन अध्यात्मिक विचारों की ओर केंद्रित होगा। आज के दिन मां दुर्गा की आराधना आपके लिए काफी लाभप्रद है। परिजनों के एकत्रित होने से कुछ छोटी-मोटी बातें
कटुता का कारण बन सकती है।        
मीन : देवी की आराधना में आपका मन पूर्णत: केंद्रित होगा। पूरे परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खानपान का ध्यान रखें। बहुत सारे अवरोधित
कार्यो के हल होने के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment