21 से 27 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 21 Jun 2020 12:26:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 से 27 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


21 से 27 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।    

वृषभ-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। चिंताओं से भरे समय में भी कुछ अच्छे आसार नजर आएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाओं से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।    

मिथुन-पूर्वाग्रहवश आशांकित मन पर अंकुश लगा अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अनुकूलता रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 

कर्क-कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता ला सकता है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंता होगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे।

सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन में कई चिंताओं से प्रभावित होगा। रविवार एवं  सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं  शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या- विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होंगे। परिवार में कुछ बाते मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। परिजनों का सानिध्य मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें।  विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   

तुला-पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है।  शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अच्छी संभावनाएं मन में उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-कार्यक्षेत्र में नयी योजनाओं से धनागम के नये स्रेत बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।  उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार बड़े परिवर्तन का समय है। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नील होंगे।

मकर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव है। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय का योग है। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ-अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। नये आसार से क्षमता निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन हेतु चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment