साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

Last Updated 06 Jan 2019 06:50:45 AM IST

रविवार, 6 जनवरी, 2019, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:14, काशी-प्रात: 06:44, कानपुर-प्रात: 06:57, पटना-प्रात: 06:36, देहरादून-प्रात: 07:15, गोरखपुर-प्रात: 06:46 लखनऊ-प्रात: 06:56 बजे।


साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:38, काशी-सायं 05:22, कानपुर-सायं 05:30, पटना-सायं 05:13, देहरादून-सायं 05:31, गोरखपुर-सायं 05:18, लखनऊ-सायं 05:28 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:16, काशी-प्रात: 08:03, कानपुर-प्रात: 06:59, पटना-प्रात: 06:37, देहरादून-सायं 07:17, गोरखपुर-सायं 06:47, लखनऊ-सायं 06:57 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:58, काशी-सायं  05:58, कानपुर-सायं 05:50, पटना-सायं 05:31, देहरादून-सायं 05:51, गोरखपुर-सायं  05:36, लखनऊ-सायं 05:46 बजे। राहुकाल 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय पौष 16, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण अमावस्या, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 23, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 29, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष अमावस्या अर्धरात्रियोत्तर 06:58 बजे तक तदन्तर पौष शुक्ल प्रतिपदा शुरु। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सायं 17:43 बजे तक तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरु। व्याघात योग अर्धरात्रियोत्तर 02:49 बजे तक तदन्तर हषर्ण योग शुरु। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 00:25 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। स्नान-दान की अमावस्या, अमावस्या तिथि वृद्धि, यायीजय योग शुरु सायं 17:43 बजे से, सर्वार्थसिद्धि योग सायं 17:43 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक, प्लूटो उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 00:03 बजे प्रवेश करेगा, हषर्ल मार्गी अर्धरात्रियोत्तर 01:56 बजे से।                                                                                                                                    
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रो में वर्फबारी जारी रहेगी। उत्तरीय मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा रात्रि में ठंड व कोहरे में वृद्धि होगी। पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में रात्रि में ठंड व कोहरे में वृद्धि होगी।

मेष-अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और सफलताएं प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी।  शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध से निकटता छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। अत: सतर्क रहें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।  कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ-इस सप्ताह बौद्धिक क्षमता से समस्याओं का हल करेंगे। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। आत्मविश्वास के साथ सभी स्थितियों में तालमेल बिठाकर चलें। महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन-दूसरों में कमियां निकालने के बजाय भविष्य पर केंद्रित हों। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। व्यावसायिक लाभ के आसार से उत्साहित होंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी।       
कर्क-महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्यवश लापरवाही संभव। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का आभास होगा। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक एवं मांगलिक क्रिया-कलापों में व्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। ़माता अथवा निकट व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अत्याधिक भावुकतावश किसी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। रोजगार में लाभ मिलेगा।
सिंह-किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। संतान संबंधी चिंताएं प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओ से प्रभावित होगा। सामाजिक कार्योंं में रुचि बढ़ेगी।   
कन्या-पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना न करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनायेंगे एवं विषम स्थितियों में भी दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण कष्ट संभव। अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्योंं को अन्जाम देंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।  
तुला-मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। उच्च कल्पनाशील मन नयी कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। परिवार में अभिभावक की अस्वस्तता से चिंतित होंगे। किसी प्रकार की कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। अविवाहितों के विवाह तय होने संबंधी प्रक्रितया तेज होंगी। रविवार एवं सोमवार को तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए  प्रयत्नशील होंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से अपयश के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता से संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। 
वृश्चिक-उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी1। अच्छी आशाओं के साथ योजनाएं फलीभूत करेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार में काफी दिनों से कोई अवरोध कार्य समाप्त होने के आसार हैं। इधर-उधर की बातों से मन विचलित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओ का जिम्मेदार परिस्थितियों को ठहराना ठीक नही है। दूसरों मे कमियां ढूंढने के बजाय खुद को सुधारें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों के प्रगाढ़ होने से आसार बनेंगे।  
धनु-इस सप्ताह संघर्ष व परिश्रम से पुरानी  समस्याओं को हल करेंगे। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
 किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। बिना वजह दूसरों के मामलों में न पड़ें। किसी नये संबंध के प्रति उत्साहित होंगे। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। वाणी में मधुरता लायें और रिश्तों में सहज बने। रविवार एवं सोमवार को मधुरवाणी से सगे-संबंधियों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर-भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों एवं राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयां एवं नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय परेशान करेगा। नये कार्योंं में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। सोमवार एवं मंगलवार को नवीन योजनाओं की पूर्ति हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। शासन-सत्ता में सक्रियता एवं लोकप्रियतात बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे। खान-पान में सावधानी बरतें, अन्यथा उदर बिकार की आशंका है।
कुंभ-नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। विविध प्रकार की भावनात्मक कठिनाइयां संभव किंतु कुछ ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने में परिजनों की मतानेकता से असंतुष्टि संभव। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
मीन - बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छबि को कुप्रभावित करेगा। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाईयों के दौर से निकलने का समय आ गया है। अब सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बृहस्पतिवार व शनिवार को विद्यार्थियो की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment