20 से 26 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

वृषभ- उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। आकस्मिक जीविका संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।

 
 
Don't Miss