- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 3 से 9 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मकर- महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय का योग है। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
Don't Miss