- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 3 से 9 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ- नये आसार से अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होंगी। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों का सहयोग उत्साहित करेगा।
Don't Miss