13 से 19 जनवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

13 से 19 जनवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ- पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: उपलब्ध साधनों में जीने का प्रयास करें। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करेंगे।

 
 
Don't Miss