- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 13 से 19 जनवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मीन- किसी महत्वपूर्ण योजना को कुशल अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये-नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसमा के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
Don't Miss