8 जनवरी 2018, सोमवार का राशिफल

जानिए 8 जनवरी 2018, सोमवार का राशिफल

राष्ट्रीय पौष 18, शक् संवत् 1939. माघ कृष्ण सप्तमी, संवत् 2074, सौर (धनु) पौष मास की 25 प्रविष्टें. रवि-उस्सानी 20, हिजरी 1439 (मुस्लिम). हेमन्त ऋतु. माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी (07) अपराहन् 15:47 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ. हस्त नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 01:46 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ. अतिगण्ड योग अर्धरात्रयोत्तर 05:43 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ. चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में संचरण करेगा. श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती, यायीजय योग समाप्त अपराहन् 15:47 बजे तक, विवेकान्नद जयन्ती (तिथि अनुसार).

 
 
Don't Miss