9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

धनु- महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक हो सकता है। इस सप्ताह नकारात्मक चिंताओं को छोड़कर सकारात्मक दिशा अपनायें। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

 
 
Don't Miss