9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक- ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का हल होगा। मन पर अनैतिक विचारों को हावी न होने दे। भविष्य संबंधी चिंताएं मन को परेशान करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

 
 
Don't Miss