9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह- भविष्य को लेकर मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। आकस्मिक कोई नई आशा की किरन मन में जगेगी। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

 
 
Don't Miss