- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 9 से 15 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

कन्या- नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
Don't Miss