एशिया में तेल कीमतें गिरी

Last Updated 20 Feb 2009 08:17:44 PM IST


सिंगापुर। कच्चे तेल की कमजोर मांग के बीच एशियाई बाजार में इसकी कीमतें में गिरावट दर्ज हुई। कल बाजार का रूख मिला जुला था। न्यूयार्क का मुख्य वायदा सौदा लाइट स्वीट कच्चा तेल मार्च डिलीवरी वाला सौदा 78 सेंट घटकर 38. 70 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मार्च डिलीवरी के सौदों का आज आखिरी दिन है। कल से अप्रैल के सौदे शुरू होंगे। ब्रेंट नार्थ सी कच्चा तेल अप्रैल डिलीवरी वाला सौदा भी 43 सेंट घटकर 41. 56 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक ऊर्जा मांग में बढ़ोतरी होने के संकेत नहीं हैं। वैश्विक स्तर पर छाई आर्थिक मंदी से तेल की कीमतें भी प्रभावित हुई है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment