फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन करेंगे, अगले साल शुरु होगी शूटिंग
बायोपिक "सहाराश्री" का म्यूजिक ए आर रहमान देंगे बोल लिखेंगे गुलज़ार
![]() स्वर्गीय "सहाराश्री" |
सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सहारा प्रमुख कई दिनों से बीमार थे। ऐसे में उनकी बायोपिक को लेकर भी चर्चा तेज है। इसी साल जून में उनकी बायोपिक फिल्म का ऐलान हुआ था जिसका निर्देशन सुदिप्तो सेन कर रहे हैं।
फिल्म में सहाराश्री के जीवन और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। कैसे उन्होंने प्रतिष्ठित सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की और देश की प्रगति में योगदान दिया। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान देंगे और इसके बोल गुलजार लिखेंगे। इस फिल्म को ऋषि विरमानी, संदीप सिंह और सुदिप्तो सेन ने मिलकर लिखा है। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर डिटेल सामने नहीं आई है। इस बायोपिक की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी। यह शूटिंग महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, कोलकाता और लंदन में होगी. खास बात यह कि सहाराश्री पैन-इंडिया फिल्म होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 में बिहार के उच्च मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। वो देश के जाने माने बिजनेसमैन थे जो सहारा इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। उन्हें सहाराश्री के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी।
| Tweet![]() |