द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज

Last Updated 28 Jun 2022 10:58:40 AM IST

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।


राम गोपाल वर्मा (फाइल फोटो)

एक सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह की शिकायत पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में राम गोपाल के खिलाफ एफआरआई दर्ज की गई है।

इससे पहले वर्मा के खिलाफ तेलंगाना में विवादित ट्वीट को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं?"

मनोज सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, "राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट माहौल को खराब करने के लिए किया गया प्रयास है, जिससे अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, क्योंकि ट्वीट में महाभारत के पात्रों को गलत तरीके से चित्रित किया गया है और एक महिला के लिए अपमानजनक बातें कही गई हैं।"

मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राघवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वर्मा के खिलाफ धारा 295 ए, 501, 504 ,505 1 (बी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment