पति, बच्चों संग बाहर घूमने निकलीं सनी लियोनी
Last Updated 02 Sep 2020 12:28:23 AM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोनावायरस नियमों में ढील के बाद पति और बच्चों के साथ अभयारण्य में घूमने निकली, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा किया।
![]() पति, बच्चों संग बाहर घूमने निकलीं सनी लियोनी |
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह अपने बच्चे निशा, नूह, अशहर और पति डेनियल के साथ अभयारण्य में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में उंट दिखाई दे रहा है।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "बच्चे और डेनियल के साथ अभयारण्य घूमी। वह चाहते थे कि मैं ऊंट और गधा लिखूं, लेकिन यह ज्यादा अच्छा नहीं है डेनियल।"
सनी ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह ब्राइट ब्लू बिकनी में दिखाई दे रही थीं।
| Tweet![]() |