अजय देवगन ने बेटी न्यासा को दी जन्मदिन की बधाई

Last Updated 20 Apr 2020 12:54:02 PM IST

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अभिनेता अजय देवगन ने अपनी बड़ी बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है।


अभिनेता अजय देवगन और बेटी न्यासा देवगन (फाइल फोटो)

काजोल और अजय की बड़ी बेटी सोमवार को 17 साल की हो गई हैं। इस मौके पर पिता अजय ने न्यासा के लिए फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर एक प्यारे संदेश के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेता ने अपनी और न्यासा की एक तस्वीर साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारी बेटी। ईश्वर तुम्हें सारी खुशियां दें। घर पर रहो, सुरक्षित रहो।"

अंतिम पंक्ति बताती है कि वर्तमान में न्यासा अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश में हैं।

अभिनेता के फेसबुक पोस्ट के नीचे टिप्पणी करते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो न्यासा। आपको अपने महान पिता की तरह बनना चाहिए। आपके पिता उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं।"

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी न्यासा . खुश रहें और मेरे पसंदीदा अभिनेता अजय सर की प्यारी बेटी अपने माता-पिता की देखभाल करें .. आप उन दोनों के लिए सपना हैं और आप उन्हें हर दिन खुश करेंगी। घर पर रहो, इस खास दिन का आनंद लो। "

हाल ही में, अजय देवगन ने अफवाहों को दूर करने के लिए ट्विटर किया था। अफवाहों में कहा गया था कि उनकी पत्नी और बेटी का संभवत: कोविड -19 परीक्षण पॉजिटिव आया है।

बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट किया कर जबाव दिया था, "पूछने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें निराधार और झूठी हैं।"

न्यासा अजय देवगन और काजोल की पहली संतान हैं। दंपत्ति का नौ साल का एक बेटा युग भी है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment