दीपिका ने शेयर की अपनी और रणवीर की ये पुरानी तस्वीर

Last Updated 29 Jul 2019 02:51:15 PM IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।


इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में स्टार जोड़ी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए तस्वीर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

दीपिका सफेद रंग के फ्लोर-स्वीपिंग गाउन में काफी प्यारी लग रही हैं, वहीं रणवीर ने काले रंग का सूट पहन रखा है।

दीपिका ने इसका कैप्शन लिखा है, 'हम'।

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए प्यार जताया है। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤ #us

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

शादी के बाद यह जोड़ी पहली बार आगामी फिल्म '83' में एकसाथ नजर आएगी। '83' में 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत की कहानी दिखाई गई है।

रणवीर फिल्म में टीम के कप्तान कपिल की भूमिका में हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment