तैमूर बच्चा है, मत करो उसका पीछा: सैफ अली खान

Last Updated 19 Apr 2019 04:46:06 PM IST

अभिनेता सैफ अली खान अपने दो साल के बेटे तैमूर पर लगातार लोगों की नजर से बेहद परेशान हैं। उनके अनुसार पेपराजी को बच्चे का पीछा नहीं करना चाहिए।


हाल ही में हवाईअड्डे पर तैमूर की तस्वीर लिए जाने पर सैफ ने पेपराजियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, "बस करो, बच्चा अंधा हो जाएगा।"

उसके कुछ दिन बाद ही पुलिस ने सैफ-करीना के घर के बाहर से पेपराजियों की भीड़ को तितर-बितर किया था।

इसका अर्थ यह था कि पेपराजियों के खिलाफ सैफ ने पुलिस में शिकायत की थी।

हालांकि सैफ ने इससे साफ इंकार कर दिया था। उनके अनुसार पेपराजियों की हर वक्त उपस्थिति से उनके जीवन में दखल पड़ता है।

वहीं सैफ ने फोटोग्राफरों से अनुरोध किया, "कृपया उसका पीछा करना बंद करें, वह कोई स्टार नहीं सिर्फ एक बच्चा है।"

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment