'नाटू नाटू' को ऑस्कर मिलने के बाद एनटीआर जूनियर ने कहा, 'यह तो अभी शुरूआत है'

Last Updated 13 Mar 2023 11:20:57 AM IST

ऑस्कर में भारत की 'नाटु नाटु' की पहली जीत के साथ उसे ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एनटीआर जूनियर, जो लॉस एंजेलिस में पुरस्कार कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, ने ऑस्कर में 'आरआरआर' की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।


एनटीआर जूनियर ने कहा कि मुझे खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आरआरआर के लिए नहीं बल्कि एक देश के रूप में भारत की जीत है। मेरा मानना है कि यह सिर्फ शुरूआत है। यह हमें दिखाता है कि भारतीय सिनेमा कहां तक जा सकता है। कीरावनी गारू और बधाई चंद्रबोस गारु को बधाई। निश्चित रूप से यह राजमौली जैसे एक मास्टर कथाकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं था।

एनटीआर जूनियर ने 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' टीम की भी सराहना की, जिसे बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला।

मैं 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की टीम को आज उनकी जीत पर बधाई देना चाहूंगा, जो भारत में एक और ऑस्कर लेकर आई है।

एनटीआर जूनियर और राम चरण ने 'नाटु नाटु' गाने पर डांस किया है।

'नाटू नाटू' को ऑस्कर मिलने के बाद अजय देवगन ने कहा, ये भारत के लिए गर्व का लम्हा
 
आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' के 95वें अकादमी पुरस्कार में इतिहास रचने के बाद इस फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले अजय देवगन ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का लम्हा है। 'आरआरआर' में अभिनेता राम चरण के पिता की भूमिका निभाने वाले अजय ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। आरआरआर और द एलिफैंट व्हिसपर्स की टीमों को बधाई। यह एक गर्व का लम्हा है।

फिल्म 'आरआरआर' से राम चरण और एनटीआर जूनियर पर फिल्माया गया गाना 'नाटू नाटू' ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया। इसने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता।

लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, 'नाटू नाटू' ने इतिहास रच दिया।

'नाटू नाटू' इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।

'आरआरआर' में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं और दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई बताती है।
 

 

आईएएनएस
हैदराबाद/ मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment